सेंसेक्स में 70 अंकों की वृद्धि, मिडकैप और स्मालकैप में गिरावट (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 69.63 अंकों (0.41 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,167.96 पर बंद हुआ। कारोबार शुरू होने के समय सेंसेक्स 17,087.63 पर खुला था। इसका उच्चतम स्तर 17,215.07 और न्यूनतम स्तर 17,054.28 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,098.33 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 17.15 अंकों (0.34 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,133.40 पर बंद हुआ। कारोबार शुरू होने के समय निफ्टी 5116.35 पर खुला था। इसका उच्चतम स्तर 5152.60 और न्यूनतम स्तर 5102.10 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5116.25 पर बंद हुआ था।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 9.84 अंकों (0.15 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,716.10 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 42.23 अंकों (0.50 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,470.34 पर बंद हुआ।

बीएसई में शामिल आईटी सूचकांक में एक फीसदी, तकनीकी सूचकांक में 0.93 फीसदी, बैंकिंग सूचकांक में 0.69 फीसदी और ऑयल एंड गैस सूचकांक में 0.49 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई जबकि ऑटो सूचकांक में 0.95 फीसदी, एफएमसीजी सूचकांक में 0.79 फीसदी, पीएसयू सूचकांक में 0.59 फीसदी और धातु सूचकांक में 0.32 फीसदी की गिरावट रही।

सेंसेक्स में शामिल एचडीएफसी के शेयर मूल्यों में 2.12 फीसदी, सन फार्मा के शेयर मूल्यों में 1.30 फीसदी, मारुति सुजुकी के शेयर मूल्यों में 1.26 फीसदी और टीसीएस के शेयर मूल्यों में 0.94 फीसदी की बढ़ोतरी रही।

सेंसेक्स में शामिल घाटे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में जयप्रकाश एसोसिएट्स (3.54 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.29 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.65 फीसदी) और हीरो होंडा (2.65 फीसदी) रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+