त्रिपुरा के 10 युवा क्रिकेटर आईपीएल मैच देखने पहुंचे मुंबई
राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, "तीन अधिकारियों और अंडर-19 के 10 खिलाड़ियों सहित 13 सदस्यीय टीम आईपीएल मैच देखने के लिए मुंबई जा चुकी है।"
राजभवन के अधिकारी ने बताया कि 13 सदस्यीय टीम के मुंबई में रहने, खाने और आने जाने के हवाई किराए सहित पूरा खर्च डी.वाई.पाटील स्टेडियम के अधिकारियों द्वारा वहन किया जाएगा।
देश में पद्मश्री से सम्मानित शिक्षाविद् ज्ञानदेव यशवंतराव पाटील, महाराष्ट्र में डी.वाई.पाटिल स्टेडियम के अलावा कई स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने इस तरह की पहल कर राज्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को प्रोत्साहित किया है।
ज्ञानदेव यशवंतराव पाटील को गत वर्ष 27 नवंबर को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications