राजनीति में शामिल होने के खिलाफ नहीं हैं प्रीति जिंटा

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इससे महिलाओं के प्रति भेदभाव और पूर्वाग्रहों को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि राजनीति में शामिल होने के प्रति उनके मन में कोई हिचक नहीं है।

यूएन एड्स द्वारा आयोजित एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इस विधेयक से महिलाओं को प्रचूर अवसर मिलेंगे। हम महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थानों पर देखेंगे। हमारी राष्ट्रपति (प्रतिभा पाटील) एक महिला हैं। सोनिया गांधी भी राजनीति में महत्वपूर्ण पद पर हैं। हमारी संसद में और अधिक महिलाएं होंगी।"

राज्यसभा में हंगामे के बीच मंगलवार को यह विधेयक पारित हो गया था। अब इस विधेयक को लोकसभा में पारित होना है। इस विधेयक के एक बार कानून बन जाने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि एक बार जब विधेयक पारित हो जाएगा तो एक नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने लोकसभा में विधेयक के आसानी से पारित हो जाने की उम्मीद जताई।

राजनीति में शुरुआत करने पर पूछे गए एक सवाल पर प्रीति मुस्कुरा दीं और उन्होंने राजनीति में अपने प्रवेश की संभावनाओं से इंकार नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+