चोरों को पकड़वाने में बुजुर्ग महिला ने की पुलिस की मदद
आकलैंड, 11 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने चोरों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की। उक्त महिला का कहना है कि चोरों को देखकर वह काफी गुस्से में थी।
समाचार पत्र न्यूजीलैंड हेराल्ड के मुताबिक लेशली बेकली ने कहा कि वह अपने घर में चोरों को देखकर वह काफी क्रोधित हो गईं और उन्होंने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी, जब चोर भागने की कोशिश कर रहे थे।
सार्जेट माइकल रिकरेड्स के मुताबिक किसी भी तरह की घटना के लिए पहले से ही एक पुलिस गश्ती वाहन उस क्षेत्र में तैनात था। चालक ने गाड़ी घुमाकर बेकली के गली की दूसरे छोर को अवरुद्ध कर दिया। पकड़े गए चोरों के पास से कैमरा और नकदी बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications