कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी
सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार से जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी बकाया राशि का भुगतान इस वजह से नहीं कर रही है क्योंकि छठे वेतन आयोग में उनके वेतन में बढ़ोतरी हुई थी।
कर्मचारी सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।
उधर, राज्य के शिक्षा मंत्री पीरजादा मुहम्मद सईद ने हड़ताल पर गए शिक्षकों को चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हड़ताल को गैरजिम्मेदाराना करार दिया।
सईद ने कहा, "हम शिक्षकों को बच्चों के करियर के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देंगे। सरकार हड़ताल को गंभीरता से ले रही है। हड़ताल पर गए शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications