नेपाल माओवादी गुरिल्लाओं को सेना में शामिल करे: संयुक्त राष्ट्र

पास्को ने कहा, "दुर्भाग्यवश नेपाल में अभी भी दो सेनाएं हैं और इस मामले को सुलझाने के संबंध में कोई सहमति नहीं बनी है। हम नेताओं से आह्वान करते हैं कि वे इस मामले को दोस्ताना तरीके से सुलझा लें। "

पास्को नेपाल के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहाल प्रचंड और नेपाली कांग्रेस के प्रमुख गिरिजा प्रसाद कोइराला से बातचीत की थी।

पास्को दक्षिणी नेपाल स्थित शक्तिखोर के छावनी इलाके का भी दौरा कर सकते हैं, जहां पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के गुरिल्लाओं को रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि पीएलए और नेपाली सेना के बीच 10 वर्षो तक संघर्ष चला था, जो वर्ष 2006 में खत्म हुआ था। बाद में पीएलए और सत्ताधारी दलों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत सेना में माओवादी गुरिल्लाओं को भर्ती करने की बात कही गई थी।

समझौते के बाद भी माओवादी गुरिल्लाओं का सेना में विलय नहीं हो सका है। पास्को ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चाहता है कि इस संबंध में जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+