डोमिनोज ने देश में 300वां स्टोर खोला
डोमिनोज पिज्जा के फ्रेंचाइजी जुब्लिएंट फूड वर्क्स के मुख्य कार्यकारी अजय कौल ने कहा, "भविष्य में हमारी योजना आक्रामक विपणन रणनीति अपनाने की है।"
नई दिल्ली के पीतमपुरा में नए स्टोर पर कौल ने आईएएनएस से कहा, "देश के 25 शहरों में डोमिनोज के स्टोर हैं। गंगटोक और सिलिगुड़ी जैसे शहरों में भी डोमिनोज के स्टोर हैं। पिछले पांच वर्षो के दौरान हमने 42 प्रतिशत वार्षिक की वृद्धि दर्ज की है।"
इस अवसर पर डोमिनोज के वैश्विक प्रमुख पैट्रिक डॉयल और जुब्लिएंट के अध्यक्ष श्याम एस.भरतिया और सह अध्यक्ष हरी एस.भरतिया भी उपस्थित थे।
डॉयल ने कहा,"पिछली आधी सदी से फ्रेंचाइजियों और सदस्यों के सहयोग से डोमिनोज विकास करता रहा है। हमारे हिसाब से भारत और लुइसियाना की फ्रेंचाइजियां सबसे बड़ी और बेहतर हैं।"
उन्होंने कहा कि इस दशक के मध्य तक उनका लक्ष्य 10,000वें स्टोर का उद्घाटन करना है।
इस अवसर पर डोमिनोज ने एक गैर सरकारी संगठन 'कन्सर्न इंडिया' को 4,500 कूपन दिए, जिनका उपयोग गरीब बच्चों को पिज्जा खिलाने के लिए होगा।
जुब्लिएंट को भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में भी स्टोर खोलने के अधिकार दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications