हैती में तैनात होंगे असम राइफल्स के जवान
असम राइफल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, "अधिकारियों सहित असम राइफल्स के कुल 140 जवान अगले महीने हैती के लिए रवाना होंगे।"
यह पहला मौका है जब 175 साल पुराने असम राइफल्स के जवान संयुक्त राष्ट्र मिशन का हिस्सा होंगे। हैती में ये जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के साथ राहत और सहायता कार्य में भी भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि गत 12 जनवरी को हैती में आए शक्तिशाली भूकंप में 200,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications