चरनोई भूमि की अदला-बदली की जांच होगी : मुख्यमंत्री
विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी राकेश सिंह के सवाल के जबाव मे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार ने चरनोई भूमि की अदला-बदली पर रोक लगा रखी है। कटनी मे पूर्व कलेक्टर द्वारा भूमि की अदला-बदली का मामला सामने आने पर उन्हें निलंबित भी किया गया है।
चौहान ने भरोसा दिलाया कि चारागाह के लिए आरक्षित जमीन की अदला-बदली की वह जांच कराएंगे और ऐसा पाए जाने पर प्रक्रिया को निरस्त कर संबंधित कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications