महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को वाम दलों की रैली
वामपंथी दलों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस विरोध प्रदर्शन रैली का मुख्य मुद्दा महंगाई होगा। इसके साथ ही भू अधिग्रहण, बढ़ती बेरोजगारी और पश्चिम बंगाल में वामपंथी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के मुद्दे पर भी विरोध जताया जाएगा।
रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications