पाकिस्तान में अगवा ब्रिटिश बच्चे को पुलिस ने बचाया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बालक साहिल सईद को झेलम स्थित उसके आवास से अगवा किया गया था। पुलिस ने पंजाब प्रांत के सियालकोट शहर से बुधवार को साहिल को बरामद कर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्चे को अगवा करने में उसके परिवार के ही कुछ सदस्य शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक बच्चे को उसके पिता के साथ ब्रिटेन भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications