ब्रिटेन के एक बगीचे में 100 पक्षी मृत मिले
गुरुवार को 'डेली एक्प्रेस' के रिपोर्ट में बताया है कि रविावार को जूली नाइट नामक व्यक्ति के मकान के बगीचे में करीब 100 की संख्या में पक्षी मृत पाए गए। खबरों में बताया है कि पक्षियों के पैर से खून बह रहा था।
नाइट के मुताबिक ,"घटना को एक मेरे पड़ोसी ने देखा था। यह घटना बिल्कुल अल्फ्रेड हिचकॉक की डरावनी फिल्म 'द वर्ड्स' की तरह थी। आकाश से पक्षियों की बरसात हो रही थी। घटना को देखकर डर लग रहा था।" पक्षियों के शरीर को परीक्षण के लिए भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications