झारखण्ड और बंगाल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ तीन दिन पहले 'ग्रीन हंट' नामक अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस अभियान को गुप्त रखा गया है।

अधिकारी ने कहा, "पांच सीमावर्ती जिलों में यह अभियान शुरू किया गया है। अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी जंगली इलाकों में अभियान चला रहे हैं। कुछ इलाकों से बारुदी सुरंग बरामद किये गये और चार नक्सली शिविरों को भी नष्ट कर दिया गया। "

अधिकारी ने कहा कि झारखण्ड के सरदाना वन क्षेत्र में हवाई निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जंगल में हेलीपैड भी बनाया गया है।

झारखण्ड में नक्सलियों के खिलाफ तीन इलाकों में और पश्चिम बंगाल में पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर में अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि जल्द ही उड़ीसा में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक विजय रमण ने बुधवार को झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ अंतर्राज्यीय अभियान चलाए जाने पर चर्चा की थी।

उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के प्रमुख अधिकारियों से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में चर्चा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+