दोपहर का भोजन करने से दो छात्राओं की मौत
जिले के एक अधिकारी के मुताबिक हरसिंहपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में नौ फरवरी को दोपहर भोजन करने के बाद कुछ छात्र-छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद करीब 10 छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए रूनीसैदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान ही गुरुवार को नौ वर्षीया नीलू कुमारी की मौत हो गई जबकि एक छात्रा 12 वर्षीय संगीता कुमारी की मौत बुधवार को हो गई थी। वर्तमान समय में भी छह छात्रों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नौ फरवरी को विद्यालय में छात्रा-छात्राओं को जो खाना मिला उससे दरुगध आ रही थी। इसी खाना को खाने के बाद छात्रों की तबियत बिगड़ने लगी थी, जिसके कारण छात्रों की मौत हो गई है।
इधर, सीतामढ़ी के जिलाधिकारी विमलानंद झा ने गुरुवार को विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करने की घोषणा की। झा ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications