बांग्लादेश में 18 वर्ष से कम उम्र वालों को नहीं मिलेगा मोबाइल कार्ड
बांग्लादेश की गृहमंत्री सहारा खातून ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों के कारण देश में दो लाख से अधिक मोबाइल फोन कनेक्शन रद्द कर दिए गए हैं।
खातून ने कहा कि 12 लाख से अधिक सिम और आरयूएम कार्ड बंद कर दिये गये हैं। बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक हाल के दिनों में एसएमएस के जरिए धमकी देने के मामलों में वृद्धि हुई है।
नए कानून के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही मोबाइल फोन कार्ड जारी किया जाएगा लेकिन इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications