बोलीविया में बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हिंसा
समाचार एजेंसी ईएफीई ने बोलीवियाई मीडिया के हवाले से बताया है कि देश के कुल्लाकोल्लो शहर के नजदीक इरोन्कोल्लो में जोस लुईस कोंडोरी वास्केज(22) नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर 4 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। कोंडोरी नशीली दवाओं का आदी है और लड़की के पिता का दोस्त बताया जाता है।
घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने मंगलवार दोपहर कोंडोरी के घर को आग के हवाले कर दिया। कोंडरी ने घटना से पहले लड़की के पिता के साथ शराब पी थी। कोंडोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications