भारतीयों के बाद अब आस्ट्रेलिया में कनाडाई नागरिक पर हमला
विनिपेग के हीथ प्रॉडेन (35 वर्ष) की खोपड़ी इस हमले में टूट गई और सिडनी के एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन होगा। प्रॉडेन अपने एक मित्र के संगीत समारोह में हिस्सा लेने के लिए सिडनी आया था।
उसकी मां शेलन प्रॉडेन ने बुधवार को कहा कि अपने विकलांग बेटे पर हमले की खबर से वह स्तब्ध हैं।
कनाडा की 'कानवेस्ट न्यूज सर्विस' के अनुसार प्रॉडेन संगीत समारोह के बाद सिडनी में एक ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था। उसी समय दो किशोरों ने उससे बहस की।
प्रॉडेन ने वहां से हटने की कोशिश की लेकिन उसके चेहरे पर वार किया गया और उसे व्हीलचेयर से नीचे गिरा दिया। दोनों किशोरों ने उसकी व्हीलचेयर से एक लोहे की छड़ लेकर उस पर वार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications