हुंडई मोटर के साथ यूको बैंक का करार
बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस. के. गोयल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "इस करार के जरिए हमारे विभिन्न उत्पादों का देश भर में हुंडई के ग्राहकों तक प्रचार-प्रसार हो सकता है। इससे बैंक के रिटेल पोर्टफोलियो और ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।"
यूको बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार ने कहा, " कार ऋण बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए हमारे उत्पाद संतुलित और ब्याज दरें कम हैं ताकि बाजार में इनके प्रति आकर्षण को और बढ़ाया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications