रेलगाड़ी की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर, 6 की मौत
पुलिस के मुताबिक हादसा कानपुर के शविराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित मानवरहित हिरयाली रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ।
शविराजपुर थाना प्रभारी दुर्गा दत्त ने संवाददाताओं से कहा कि आज (मंगलवार) सुबह करीब 10.30 बजे मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर फरुखाबाद-कानपुर पैसेंजर रेलगाड़ी तेज गति से आ रही थी, तभी अचानक एक ट्रैक्टर पटरी पर जा पहुंचा। रेलगाड़ी की जोरदार टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 25 लोग सवार थे। ट्रैक्टर पर बैठे हुए 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और जख्मी 16 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
दत्त ने बताया कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद रेलगाड़ी को कानपुर के लिए रवाना किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications