मुंबई में पुलिस भर्ती के दौरान भगदड़, 1 मौत

पढ़ें- महाराष्ट्र की अन्य खबरें
पुलिस के मुताबिक इस साल मुंबई पुलिस में 3200 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए 30 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। शहर के पांच केंद्रों में से एक कलीना स्थित कल्याण मैदान में भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी, जिसके लिए रविवार रात से ही हजारों की संख्या में अभ्यर्थी मैदान के बाहर बैठे थे।
सुबह जैसे ही मैदान के गेट खोले गए, वैसे ही करीब दस हजार लोग तेजी से अंदर घुसे और भगदड़ मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हें। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक प्रक्रिया रोक दी गई, लेकिन बाद में सभी केंद्रों पर भर्ती प्रक्रिया बहाल कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications