गाजियाबाद में संत ने शिष्‍या को अगवा किया

Uttar Pradesh map
गाजियाबाद। पिछले एक सप्‍ताह में संतों के कारनामों की यह तीसरा मामला उजागर हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने एक फर्जी संत अनूप कुमार सहाय उर्फ स्‍वामी जी की तलाश कर रही है, जिसने अपने एक शिष्‍या को अगवा कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 40 साल के इस संत पर अपनी 27 साल की शिष्या का अपहरण करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल संत फरार है और पुलिस उसकी खोज में संदिग्‍ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है।

कविनगर पुलिस थाने के थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के मुताबिक संत की शिष्‍या प्रियंका 15 फरवरी से अपने सेक्टर-7 स्थित घर से गायब है और उसके परिजनों का आरोप है कि अनूप ने उसका अपहरण कर लिया है। इस मामले में स्वामी का बड़ा भाई आशुतोष सहाय भी शामिल है।"

पढ़ें- गाजियाबाद की अन्‍य खबरें

पुलिस के अनुसार अनूप कुमार सहाय उर्फ स्वामी जी के खिलाफ एमबीए स्नातक प्रियंका श्रीवास्तव उर्फ डॉली के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रियंका की मां सुधा श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी बेटी दूघ खरीदने के लिए निकली थी उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के अपहरण में स्वामी और उसका भाई शामिल है।

सुधा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी उसकी बेटी से शादी करना चाहता था और उसने अपहरण की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, सहाय लाल बत्ती की कार से चलता है और अपने आपको श्रम मंत्रालय के केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य बताता है। साथ ही वह सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन वैदिक वांगमय रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन का निदेशक होने का भी दावा करता है।

उसका 'सप्तर्षि फाउंडेशन' नामक एक ट्रस्ट और ऋषिकेश में 'दयानंद आश्रम' भी है। सहाय गाजियाबाद में प्रताप विहार में सेक्टर-12 के एक फ्लैट में रहता था। वह शादीशुदा है और उसकी एक सात साल की बेटी भी है। लेकिन उसकी पत्नी और बेटी गोरखपुर में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+