महिला आरक्षण बिल पर जेडी(यू) में दो फाड़

Sharad Yadav, Nitish Kumar
पटना। लोकसभा में लाए जाने वाले महिला आरक्षण बिल पर बिहार की प्रमुख पार्टी जनता दल यूनाइटेड में दो फाड़ हो गए हैं। पार्टी के अध्‍यक्ष शरद यादव जहां बिल का विरोध कर रहे हैं, वहीं पार्टी की ओर से राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार इसके समर्थन में हैं।

नितीश कुमार ने कहा है कि वे महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेंगे। साथ ही उन्‍होंने कहा कि फिलहाल जो मिल जाए वो ठीक है, लेकिन इसमें संशोधन होना चाहिए। नितीश कुमार ने कहा कि यह सही है कि अलग से पिछड़े वर्ग की महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए था लेकिन फिलहाल इस विधेयक का समर्थन करना चाहिए।

पढ़ें- राजनीति की खबरें

वहीं पार्टी अध्‍यक्ष शरद यादव विधेयक में संशोधन की बात पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि बिना संशोधन के वे कभी इसका समर्थन नहीं करेंगे। उधर राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने वर्तमान महिला आरक्षण विधेयक में मुस्लिम तथा पिछड़े वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण की मांग करते हुए समर्थन देने की बात कही है।

मालूम हो कि महिला आरक्षण विधेयक राज्‍यसभा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सोमवार को पेश किया जाएगा। इस विधेयक के अंतर्गत लोकसभा और सभी राज्‍यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+