पाकिस्तानी सेना ने तालिबान पर पायी बड़ी जीत

Taliban
दामादोला (पाकिस्तान)। पाकिस्तानी सेना ने बाजौर क्षेत्र के दामदोला स्थित तालिबान के एक महत्वपूर्ण अड्डे पर छह फरवरी को कब्जा कर लिया। इस अड्डे को तालिबान अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं पर हमलों के लिए आधार शिविर के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।

गुप्त सुरंग

आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के प्रमुख तारिक खान ने कहा कि अफगान सीमा के काफी निकट स्थित यह बड़ी गुफा दर्जनों सुरंगों से जुड़ी है। इस ठंडे पहाड़ी इलाके में आतंकवादियों की यह एक प्रमुख शरणस्थली थी। गुफा के मुंह को सावधानीपूर्वक छिपाया गया था जिससे अमेरिकी और पाकिस्तानी विमान उसे पहचान न सकें। बाजौर के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अड्डा करीब 150 आतंकवादियों के पनाह लेने के काम आ सकता है।

टी-20 के लिए चाहिए अलग पाक टीम

अफगानिस्तान के कुनार या बाजौर के अन्य हिस्सों से लड़ाई में हिस्सा लेने के बाद तालिबान लड़ाके यहां आराम करते थे। यहां आतंकवादियों का भोजन तैयार करने के लिए एक रसोई थी और लड़ाई में जाने के लिए उनको दो 'नान' रोटियां और एक बड़ी बोतल में पानी दिया जाता था। यह आतंकवादियों का यह प्रमुख अड्डा था जहां अलकायदा के आतंकवादी खुलेआम आते-जाते थे।

बड़ी जीत

पाकिस्तानी सेना ने करीब एक हफ्ते की लड़ाई में अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों को मारकर दामदोला अड्डे पर कब्जा किया। दामदोला पर कब्जा बाजौर में पाकिस्तानी सेना द्वारा अगस्त 2008 में शुरू किए गए सैन्य अभियान का चरम बिंदु है। इस अभियान में अब तक 2,200 आतंकवादी और 149 सैनिक मारे जा चुके हैं। खान ने कहा कि दामदोला से लगे छह वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को उनके सैनिकों द्वारा सुरक्षित किए जाने के बाद बाजौर आतंकवादियों से मुक्त हो गया है।

खान ने कहा कि इलाके के करीब 25 प्रतिशत आतंकवादी अफगानिस्तान और 15 प्रतिशत स्वात और अन्य इलाकों में भाग गए। शेष को मार दिया गया। बाजौर में करीब 5,000 आतंकवादियों के होने का अनुमान था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+