इच्छाधारी के पदचिन्हों पर नित्यानंद स्वामी

पढें : इच्छाधारी बाबा पर लगेगा मकोका
नित्यानंद का यह आश्रम 29 एकड़ क्षेत्र में फैला है। हालांकि तोड़फोड़ के समय नित्यानंद स्वयं आश्रम में मौजूद नहीं थे। नाराज लोगों ने नित्यानंद के फोटो और बैनर फाड़ डाले और परिसर के स्वागत कक्ष में तोड़फोड़ की। जिला पुलिस ने तोड़फोड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। श्रद्धालुओं में करीब 100 विदेशी नागरिक हैं।
देखें : तमिल अभिनेत्री रंजीता की गैलरी
रमनागाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक एस.बी. भीसनहल्ली ने बताया कि नित्यानंद आश्रम और उनके भक्तों की सुरक्षा के लिए 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि वीडियो फुटेज में नित्यानंद को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया है। बताया जाता है कि नित्यानंद आश्रम के 33 देशों में एक हजार से अधिक शाखाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications