इच्छाधारी बाबा पर लगेगा मकोका

आध्यात्म के नाम पर सेक्स रैकेट
उल्लेखनीय है कि आध्यात्म के ज्ञान के नाम पर सेक्स का कारोबार करने वाले सेक्स माफिया इच्छाधारी संत को पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा था। यह बाबा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और इससे पूछताछ से लगातार कई अहम खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि धर्म के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले फर्जी बाबा के गिरोह में 600 से भी ज्यादा देशी-विदेशी लड़कियां शामिल थीं। ढोंगी बाबा का कारोबार पूरे देश में फैला था और वो काफी संगठित ढंग से धर्म की आड़ में यह गोरखधंधा चला रहा था।
पुलिस को यह भी पता चला है कि लड़कियां सप्लाई करने के लिए बाबा 10 फीसदी कमीशन लेता था। देश के कई प्रमुख शहरों और जानी-मानी हस्तियों व राजनेताओं से सेक्स माफिया ढोंगी बाबा के तार जुड़ते नजर आ रहा हैं। हालांकि, पुलिस ने इस संदर्भ में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। बाबा के पास मिली डायरी से पता चला है कि उसकी योजना विदेशों में भी आश्रम खोलने की थी। इसके अलावा वह ब्याज पर पैसा भी देता था।
कैसे पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक बाबा के चंगुल में अच्छे घरों की लड़कियां मौजमस्ती के लिए अपनी मर्जी से आती थीं तो कुछ पैसों के लिए मजबूरी में। यह इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद महाराज चित्रकूट वाले के नाम से भी जाना जाता है। ढोंगी बाबा को बीते शुक्रवार को साकेत पुलिस ने छह लड़कियों व दलाल प्रवीण के साथ गिरफ्तार किया था। ग्राहक को लड़कियां दिखाने के मकसद से बाबा दो लग्जरी कारों में इन लड़कियों को लेकर आरके पुरम आया था। बाबा को फंसाने के लिए दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने ग्राहक बन के बाबा को अपने साथ लड़कियां लेकर आने को कहा और इस तरह बाबा अपनी शिष्यों के साथ पुलिस के जाल में फंसा।












Click it and Unblock the Notifications