पंजाब में बनेगा नया कानून
चण्डीगढ़। हाल ही में पंजाब में भड़की हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया। इससे बौखलायी सरकार ने अब ऐसी हरकतों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की सोची है। पंजाब सरकार सरकार उन प्रदर्शनकारियों के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है जो दंगों के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी पाए जाएंगे।
डेरा समर्थकों ने किया हिंसक प्रदर्शन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "कानूनी सलाह लेने के बाद हमने विधेयक के मसौदे को लगभग तैयार कर लिया है। इस विधेयक को एक कानून का रुप देने का इरादा है। नए कानून के मुताबिक जो कोई भी प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया जाएगा तो उसे दंड भुगतना पड़ेगा।"
शांत हुए पंजाब, हरियाणा
बादल ने कहा कि पंजाब में पिछले दस वर्षों में अराजकता का माहौल देखने को मिला है। इसलिए ऐसी गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कानून लाने की तत्काल जरूरत है। बादल ने कहा कि नया कानून बर्बर और हिंसक प्रदर्शन के मौजूदा कानून के अतिरिक्त होगा।













Click it and Unblock the Notifications