पंजाब, हरियाणा शांत हुए

चण्डीगढ़। विवादास्पद पंथ 'डेरा सच्चा सौदा' के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या का एक और मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ पंथ के समर्थकों द्वारा शनिवार को पंजाब और हरियाणा में किए गए हिंसक प्रदर्शनों के बाद रविवार को दोनों राज्यों में स्थिति शांतिपूर्ण है।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक रोहित चौधरी ने कहा, "स्थिति हमारे नियंत्रण में है। शनिवार रात नौ बजे के बाद से कहीं से भी हिंसक घटनाओं की सूचना नहीं मिली। भंटिडा, मोगा और फिरोजपुर जिले में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। गैर सामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।"

हालात काबू में

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) वी. एन. राय ने बताया "स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। किसी भी इलाके से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।" राज्य पुलिस ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों की मांग की है।

इससे पहले, पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों के मामले में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारी ने कहा हिरासत में लिए गए अधिकांश युवक हैं। अधिकारी ने कहा, "हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि युवकों को हिंसा के लिए उकसाने की वजह क्या है।"

मसला

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस सप्ताह के प्रारंभ में डेरा प्रमुख के खिलाफ डेरा के पूर्व प्रबंधक फकीर चंद की 1991 में हुई हत्या के मामले में मामला दर्ज किया था।

चंद के शव का आज तक अता-पता नहीं चल पाया है और सीबीआई ने अदालत के आदेश पर इस मामले की जांच की थी। डेरा प्रमु़ख के अलावा सीबीआई ने डेरा के अन्य चार सदस्यों को भी हत्या, सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के लिए आरोपित किया है।

सुलग उठे थे पंजाब, हरियाणा

गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या का एक और मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ पंथ के समर्थक शनिवार को उपद्रव पर उतारू हो गए थे। उन्होंने पंजाब और हरियाणा में लगभग दो दर्जन बसों को आग लगा दी थी। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मोगा जिले में सतलज एक्सप्रेस की चार बोगियों को भी आग के हवाले कर दिया था।

पुलिस के अनुसार मोगा में कम से कम आठ बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के सिरसा, हिसार, कैथल और फतेहाबाद कस्बों में भी बसों को आग लगाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

पंजाब में भटिंडा, मनसा, बरनाला और फिरोजपुर कस्बों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। दोनों राज्यों में शनिवार को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। हरियाणा में जो पुलिस कर्मी होली की छुट्टी पर गए थे, उन्हें वापस बुला लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+