वाम दलों-भाजपा ने मिल कर केरल बंद कराया
तिरुवनंतपुरम। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा आम बजट में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि की घोषणा किए जाने के बाद विपक्षी पार्टियों को एक और मुद्दा मिल गया है। अब विपक्षी पार्टियां एकजुट हो कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही हैं।
इसका ताजा प्रमाण केरल बंद के दौरान मिला। मंगलवार को केरल में वाम दलों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने मिल कर बढ़ी कीमतों के विरोध में बंद का आह्वान किया।
पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोला
इस बंद को आम जनता ने भरपूर समर्थन दिया। बंद के कारण केरल में जनजीवन पूरा दिन प्रभावित रहा। इस बंद को व्यापारिक संगठनों और कारोबारियों का भी जोरदार समर्थन मिला है। बंद की वजह से दुकानें बंद रहीं। सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति बहुत कम रही।













Click it and Unblock the Notifications