भाषाई आंदोलन के शहीदों को बांग्लादेश ने दी श्रद्धांजलि
'अमर एकुशी फरवरी' नाम से मनाया जाने वाला यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 21 फरवरी को ही अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भी मनाया जाता है।
राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आधी रात को शहीद मीनार पर पुष्पांजलि की। अपने सहयोगियों के साथ विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बंगाली को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर 21 फरवरी 1952 को सलाम, बरकत, रफीक और कुछ अन्य युवकों ने अपने जान की बाजी लगा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications