झारखंड में अपहृत बीडीओ रिहा

सलमान रावी, बीबीसी संवाददाता, राँची
झारखंड में अगवा प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को माओवादियों ने रिहा कर दिया है. छह दिनों तक बंधक बनाकर रखने के बाद शुक्रवार की शाम माओवादियों ने बीडीओ प्रशांत कुमार को छोड़ दिया. पिछले सप्ताह शनिवार को दिन-दहाड़े माओवादियों ने पूर्वी सिंहभूम ज़िले के धालभूमगढ़ गाँव से बीडीओ प्रशांत कुमार लायक का अपहरण कर लिया था. माओवादियों ने अपने कुछ साथियों की रिहाई की मांग की थी.
व्यवहार
झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने माओवादियों से अपील की थी कि वे अगवा किए गए बीडीओ को छोड़ दें. राज्य सरकार ने माओवादियों के तीन साथियों को रिहा भी किया था. रिहा होने के बाद बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा है कि माओवादियों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया और उन्हें वही खाना दिया, जो वे ख़ुद खाते थे. उन्होंने कहा कि वे विकास कार्य जारी रखेंगे.












Click it and Unblock the Notifications