स्‍कूली किताब में छपी धूम्रपान करते यीशू की तस्‍वीर

Jesus Christ
शिलांग। मेघालय के एक निजी स्‍कूल में कोर्स की किताब खोली तो देखा ईसा मसीह जिन्‍हें हम ईश्‍वर की तरह पूजते हैं, वे एक हाथ में सिगरेट और एक हाथ में बियर की बोतल लिए हुए हैं। खास बात यह है कि स्‍कूल के सभी बच्‍चे इसी किताब का अध्‍ययन भी कर रहे हैं। किताब के बाजार में आते ही विवाद खड़ा हो गया है।

यहां स्कूली किताबों में ईसा मसीह की विवादास्पद तस्वीर छापने के इस मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार अब प्रकाशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। बच्चों की किताबों में ईसा मसीह की अभद्र तस्वीर देखी गई। किताब को दिल्ली के एक प्रकाशक ने प्रकाशित किया है।

पढ़ें- किताबों में पैगंबर की तस्‍वीर, बवाल

शिलांग के आर्कबिशप डोमिनिक जाला ने कहा, "हम ईसा मसीह को इस प्रकार पेश किए जाने से स्तब्ध और दुखी हैं। हम प्रकाशक की निंदा करते हैं।" मेघालय सरकार ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए स्कूल और दुकानों से सभी किताबें जब्त कर ली हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री अम्पारीन लिंग्दोह ने कहा, "वैसे तो निजी विद्यालय मेघालय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की किताबों का उपयोग करने को लेकर बाध्य नहीं होते हैं लेकिन हम पूरे मामले को देख रहे हैं।" लिंगदोह ने कहा, "हमने सभी किताबें जब्त कर ली हैं। हम प्रकाशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों पहले उत्‍तर प्रदेश में एक स्‍कूल में मुसलमानों के पैगंबर मोहम्‍मद साहब की तस्‍वीर छाप दी गई थी, जिसके बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+