हेती के लिए रिकॉर्ड पैसे की अपील
हेती में 12 जनवरी को ज़बरदस्त भूकंप आया था. भूकंप में दो लाख तीस हज़ार लोग मारे गए थे और 12 लाख से ज़्यादा लोग बेघर हैं. विशेष दूत बिल क्लिंटन ने अपील रते हुए कहा है कि टेंट, खाने और पानी की सख़्त ज़रूरत है. संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के संयोजन कार्यालय का कहना है कि कृषि, स्वास्थ्य और साफ़-सफ़ाई की ओर ध्यान देने की भी ज़रूरत है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है, "हेती में बारिश का मौसम शुरु होने वाला है. इसलिए बहुत ज़रूरी है कि लोगों को रहने की जगह और अन्य मानवीय मदद जल्द पहुँचाई जाए." बिल क्लिटंन ने लोगों से तुरंत धनराशि दान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उनकी वेबसाइट के ज़रिए लोग ये जान पाएँगे कि पैसे का इस्तेमाल कहाँ हो रहा है.
हेती में गुरुवार को ज़बरदस्त बारिश हुई जिसके बाद लोगों में अफ़रातफ़री मच गई. बेघर लोग अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं. राहत कर्मियों का कहना है कि बीमारियाँ फैलने का ख़तरा बना हुआ है क्योंकि साफ़ सफ़ाई नहीं हो पा रही. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि हेती के लिए जा की गई पहली अपील में से 95 फ़ीसदी राशि उन्हें मिल गई है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी ने बुधवार को हेती का दौरा किया था और पुनर्निमाण के लिए बड़ी धनराशि की घोषणा की थी. हेती पहले फ़्रांसीसी कॉलनी थी.













Click it and Unblock the Notifications