बम धमाके से थर्राया जेपी मॉर्गन
एथेंस। एक बम धमाके में एथेंस स्थित जेपी मॉर्गन कार्यालय का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एथेंस के कोलोनाकी जिले स्थित जेपी मॉर्गन कार्यालय में विस्फोट से कुछ मिनट पहले किसी गुमनाम व्यक्ति ने ग्रीक समाचार पत्र 'इलेफ्थेरोटाइपिया' को फोन करके इस संबंध में चेतावनी दी थी।
धमाके के बाद पुलिस और खोजी कुत्तों ने संसद भवन समेत मध्य एथेंस में घेरा डाल दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टाइम-बम था, इसकी जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। माना जा रहा है कि यह करतूत एक अराजकतावादी संगठन की है जो सरकार की कठोर आर्थिक नीतियों का विरोध कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications