माइक्रोसॉफ़्ट का नया मोबाईल सॉफ़्टवेयर

माइक्रोसॉफ़्ट का नया मोबाईल सॉफ़्टवेयर

माइक्रोसॉफ़्ट ने अपने मोबाईल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया संस्करण बाज़ार में उतारा है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम विंडोज़ फ़ोन 7 है.

विंडोज फ़ोन 7 को कई माइक्रोसॉफ़्ट सर्विसेस जैसे एक्स बॉक्स लाइव गेम और ज़ून म्यूज़िक सर्विस को मिला कर बनाया गया है. बारसिलोना के विश्व माबाईल सम्मेलन में ये सॉफ़्टवेयर सबके सामने लाया गया.

माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज़ फ़ोन 7 से पहले अक्तूबर 2009 में विंडोज़ मोबाईल 6.5 लाया था.

शोध करने वाली कंपनी कैनालिस के अनुसार माइक्रोसॉफ़्ट के पास समार्ट फ़ोन मार्केट का नौ प्रतिशत हिस्सा है और वह दुनिया में अन्य ऐसी कंपनियों के मुकाबले में चौथे नंबर पर है.

विशेषज्ञ पीटी कनिन्गम का कहना है, ज़ाहिर तौर पर यह एक बड़ा क़दम है. माइक्रोसॉफ़्ट ने विंडोज़ मोबाईल 6 और 6.5 से काफ़ी संघर्ष किया है और इसने बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी भी खोई है. चाहे वह आज के दिन और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अच्छा लग रहा है लेकिन अन्य कंपनियों ने फ़िलहाल अपनी प्रॉडक्ट के बारे में नहीं बताया है."

ख़ासियतें

माइक्रोसॉफ़ट के इस नए सॉफ़्टवेयर की ख़ासियत है कि इससे यूज़र्स को वेबसाइट और सोशल नेटवर्किंग साइट से रियल टाइम में कॉन्टेंट मिल सकेगा. इससे यूज़र अपना आईडी बना सकेगा और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर किसी भी अपडेट का जवाब तुरंत दे सकेगा.

इसमें 'हब' नाम का इंटरफ़ेस है जो वेब से संबंधित कॉन्टेंट भी लाता है. छह हब हैं - पीपुल, पिक्टर्स, गेम्स, मार्केटप्लेस, म्यूज़िक और ऑफ़िस.

म्यूज़िक हब से आप आपने पर्सनल कंप्यूटर से म्यूज़िक और वीडियो कॉन्टेंट एक साथ सुन और देख सकते हैं.

फ़ोन निर्माता कंपनी को वर्ष के अंत तक ये सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हो जाएगा. ये सॉफ़्टवेयर सबसे पहले सैमसंग, एलजी, एचटीसी और सोनी-एरिक्सन को दिया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+