अंबाला सैन्य क्षेत्र में मिला संदिग्ध वस्तु
पुलिस ने बताया कि सेना क्षेत्र के एक कुड़ेदान से बरामद संदेहास्पद विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट किए जाने से जान-माल को कोई हानि नहीं पहुंची।
बम को सबसे पहले खर्गा आर्मी कैंटीन की दीवार के समीप एक कुड़ा उठाने वाले ने देखा जिसने आस-पास के निवासियों को इसके बारे में सूचित किया।
सेना के बम निरोध दस्ते ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और चारों ओर बालू से भरे बैग रखकर संदिग्ध वस्तु को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया।
गौरतलब है कि अंबाला छावनी भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक बड़ा अड्डा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications