ओबामा ने मंडेला को बधाई दी
वाशिंगटन । दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला की जेल से रिहाई के 20 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें फोन किया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया, "ओबामा ने मंडेला को बताया कि अमेरिकी उनका बेहद सम्मान करते हैं। मंडेला ने फोन करने के लिए ओबामा को धन्यवाद दिया।
मंडेला को 27 वर्ष की कैद से रिहाई की 20वीं वर्षगांठ पर दक्षिण अफ्रीका के हजारों लोगों ने गुरुवार को उत्सव मनाया। उनकी रिहाई से दक्षिण अफ्रीका में नस्लवादी शासन के समाप्त होने का रास्ता साफ हुआ और चार वर्ष बाद पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications