स्कूल की इमारत में आग से 14 मौतें

स्कूल की इमारत में आग से 14 मौतें

भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के एक स्कूल में आग लगने की दुर्घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है जबकि चार बच्चे बुरी तरह घायल हैं.

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से 260 किलोमीटर दूर पालिन शहर में यह घटना हुई है.स्कूल के जिस छात्रावास की इमारत में आग लगी वो बांस और फूस का बना हुआ था. रिपोर्टों के अनुसार संभवत बिजली गुल होने के कारण बच्चे मोमबत्ती या लैंप का इस्तेमाल कर रहे थे जिससे आग लगी है.

स्थानीय पत्रकार मनीष मिश्रा ने बीबीसी को फोन पर बताया कि आग लगने के बारे में किसी भी रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है. माना ये भी जा रहा है कि यह आग रसोईघर में लगी जहां खाना पक रहा था.

जब छात्रावास में आग लगी तो उस समय वहां क़रीब 60 बच्चे थे. इनमें से 10 बच्चों की लाश मिली जबकि चार बच्चों की लाश पूरी तरह जल चुकी थी. घटना के बाद राज्य के दस विधायक और मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे.

मामले की जांच के लिए स्थानीय उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है जो जल्दी ही अपनी रिपोर्ट देगा.

इस स्कूल में स्थानीय बच्चे ही पढ़ते थे. यह इलाक़ा दुर्गम है और इसी कारण दूर दराज के गांवों से बच्चे छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+