एनआईए के प्रमुख बने एससी सिन्हा
नई दिल्ली । भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1975 बैच के अधिकारी एस. सी. सिन्हा को बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का प्रमुख नियुक्त किया गया है । सिन्हा ने आर. वी. राजू का स्थान लिया है । राजू पिछले महीने सेवानिवृत्त हुए थे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "सिन्हा को एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।"
छप्पन वर्षीय सिन्हा इससे पहले सीबीआई के विशेष निदेशक थे। गृह मंत्रालय ने इस पद के लिए उनके नाम को हरी झंडी देने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति के पास अनुमति के लिए भेजा था। सीबीआई से जुड़ने से पहले सिन्हा हरियाणा सतर्कता ब्यूरो में महानिदेशक के पद पर तैनात थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications