सरकार की मॉल्स की बजाए किफायती मकान बनाने की सलाह
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को रियल स्टेट डेवलपरों को शॉपिंग मॉल्स की बजाए किफायती मकान बनाने की सलाह दी।
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत राय ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक समारोह में कहा, "अब आपको बड़े शॉपिंग मॉल्स में निवेश करने की राय देना उचित नहीं है। आज हमें किफायती मकानों की आवश्यकता है। शहरों और कस्बो में अभी 2.47 करोड़ किफायती मकानों की कमी है।"
उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों की पहुंच आवास ऋणों तक बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
राय ने कहा, "हमने सरकार के सामने पहले ही आवास ऋणों पर ब्याज घटाने का प्रस्ताव रखा है।"
उन्होंने कहा कि किफायती मकानों के निर्माण के लिए सरकार के पास पहले ही जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन है। वर्ष 2005 से 12 तक के लिए इसमें 10 खरब रुपये का कोष तय किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications