इंडियन मुजाहिदीन का आतंकवादी पुलिस हिरासत में भेजा गया
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने अमहद को शनिवार को मुख्य महानगर दंडाधिकारी कावेरी बवेजा की अदालत में पेश किया जहां से अहमद को 12 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहजाद अहमद को महानगर दंडाधिकारी सूर्य मलिक ग्रोवर की अदालत में पेश किया था।
अहमद को 19 सितंबर 2004 में बाटला हाउस में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए विशेष शाखा के पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया गया था।
सरकारी वकील राजीव मोहन ने अदालत को बताया कि मोहन चंद शर्मा की हत्या की जांच पूरी हो चुकी थी और अहमद की पुलिस हिरासत को और बढ़ाए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
मोहन ने अदालत को यह भी बताया कि अहमद को दिल्ली में हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों के लिए वांछित किए जाने के बाद उसका मामला मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में स्थानांतरित करना होगा जहां पर दिल्ली धमाकों के अन्य मामले लंबित पड़े हैं।
सरकारी वकील की दलील सुनने के बाद सभी मामलों को मुख्य महानगर दंडाधिकारी, तीस हजारी स्थानांतरित कर दिया गया।
गौरतलब है कि शहजाद को इस सप्ताह के शुरू में दिल्ली लाया गया था। अहमद को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यजू सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications