कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल का मुंबई दौरा

Rahul Gandhi

शिवसेना के साथ चल रहे वाकयुद्ध के बीच कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज मुंबई का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में बिहार के दौरे पर राहुल गांधी ने उत्तर भारतीयों को लेकर शिवसेना के रुख़ पर कड़ी आलोचना की थी और शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे को आड़े हाथों लिया था.

शिवसेना ने भी उन पर पलटवार किया था और उन्हें मुंबई के मामलों से अलग रहने की सलाह दी थी. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राज्य सरकार कोई ख़तरा मोल नहीं लेना चाहती. ख़ासकर उस समय जब शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने को कहा है.

मुंबई में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. उन रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, जहाँ से राहुल गांधी को गुज़रना है. गुरुवार को शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने जानकारी दी थी कि बाल ठाकरे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे राहुल गांधी को काला झंडा दिखाए. हाल ही में बिहार के दौरे पर गए राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मुंबई सबकी है.

उन्होंने कहा था, "ठाकरे जी बिहार और उत्तर प्रदेश वालों को मुंबई से भगाने की बात कर रहे हैं. लेकिन जब मुंबई का हमला हुआ तो मुंबई की रक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान आए, जिसमें बिहार के लड़के थे, यूपी के लड़के थे, हिमाचल के थे और महाराष्ट्र के भी थे. उस समय उन्होंने ये क्यों नहीं कहा कि बिहार के लड़के यहाँ से चले जाएँ."

राहुल गांधी के इस बयान पर शिवसेना ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि पार्टी मराठी अस्मिता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+