कांग्रेस के भीतर उठी महँगाई पर आवाज़

कांग्रेस के भीतर उठी महँगाई पर आवाज़

कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में महँगाई, महाराष्ट्र और तेलंगाना का मुद्दा छाया रहा.

बैठक के बाद पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने शुरुआती संबोधन में ही महँगाई का मुद्दा उठाया और इसी विषय पर सबसे ज़्यादा चर्चा हुई.

बैठक में शामिल मणि शंकर अय्यर ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आश्वासन दिया कि महँगाई रोकने के जो उपाय किए गए हैं, उनके नतीजे अगले कुछ हफ़्तों में दिखाई देने लगेंगे.

इस बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया और उन्होंने अपने-अपने राज्यों में महँगाई रोकने के लिए उठाए गए क़दमों की जानकारी दी.

जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि कुछ सदस्यों ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को बजट के बारे में सलाह दी और इस बात पर ज़ोर दिय गया कि इस बजट में भी आम लोगों को केंद्र में रखा जाए.

महँगाई के मुद्दे पर ही शनिवार को प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है.

तेलंगाना और महाराष्ट्र पर चर्चा

कार्य समिति की बैठक में अलग तेलंगाना की माँग पर भी चर्चा हुई. जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि अधिकतर सदस्यों ने इस मुद्दे पर विचार के लिए गठित समिति का समर्थन किया.

बैठक ऐसे समय में हुई जब पार्टी महासचिव राहुल गांधी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं और वहां भाषाई आधार पर जारी राजनीति चरम पर है.

बैठक में महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी एके एंटनी ने ये मुद्दा उठाया और भाषाई आधार पर भेद-भाव का विरोध किया. जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि सभी सदस्यों ने इस तरह की राजनीति की निंदा की.

उन्होंने कहा, "कांग्रेस कभी भी देश के एक हिस्से को किसी दूसरे हिस्से से अलग करके नहीं देखती है. पार्टी ने देश की एकता पर चोट पहुँचाने वाली ताकतों से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+