'आजमगढ़ में घुस नहीं पाएंगे दिग्विजय सिंह'

उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव ताहिर मदनी के मुताबिक कांग्रेसी पदाधिकारियों का आजमगढ़ के संजरपुर आकर बाटला हाउस मुठभेड़ के फर्जी आरोपियों के माता-पिता से मिलना कांग्रेस की छद्म राजनीति का हिस्सा है। मदनी ने कहा कि उलेमा काउंसिल उनके दौरे का कड़ा विरोध करेगी और जिले में उन्हें घुसने नहीं देगी। काउंसिल कार्यकर्ता जगह-जगह काले झंडे दिखाकर उन्हें वापस जाने और बाटला हाउस कांड की न्यायिक जांच कराये जाने का नारा देंगे।
उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले अपनी सरकार से फर्जी बाटला हाउस मुठभेड़ की जांच सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई द्वारा करवाना सुनिश्चति करें,जिसका पहले उन्होंने वादा किया था। तभी आजमगढ़ की जनता उनका स्वागत कर पाएगी वरना नहीं।
उधर दिग्विजय सिंह ने लखनऊ में कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं आजमगढ़ जाउंगा। दौरे में वहां जो भी मुझसे मिलना चाहेगा, मैं उससे मिलूंगा। दिग्विजय 3 फरवरी को आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications