फीस भरने के लिए किया कौमार्य का सौदा

खास बात यह है कि छात्रा ने अपने कौमार्य का सौदा करने से पहले उसकी नीलामी की। उसने एक नीलमी वेबसाइट पर जाकर अपने कौमार्य की बोली लगाई। वेबसाइट पर छात्रा ने अपने को 'यूनीगर्ल' बताया। इस नीलामी के इस विज्ञापन को करीब 30 हजार लोगों ने देखा और 1200 से अधिक प्रस्ताव मिले।
उम्मीद से कहीं बड़ी बोली लगी
छात्रा के मुताबिक जब बोली लगनी शुरू हुई तो उसके कौमार्य की कीमत बढ़ती चली गई और अंत में 31,500 डॉलर में उसका सौदा हुआ। छात्रा का कहना है कि वो चाहती तो और अधिक बोली लगवा सकती थी, लेकिन उसे लगा कि यह प्रस्ताव उम्मीद से कहीं अधिक है।
वेबसाइट 'आईनीड डॉट को डॉट एनजेड' पर छात्रा ने कहा कि इस घटना और उसके सभी परिणामों पर विचार करने के बाद ही उसने अपने कौमार्य की बोली लगाई। वेबसाइट के मालिक रॉस मैकिंजे ने वाइकाटो टाइम्स को बताया कि उनको सौदे की पुष्टि के लिए अधिकृत किया गया था, लेकिन वह छात्रा कि पहचान को गुप्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications