'मुंबई हमले में शहीद जवान बिहारी थे'

राहुल गांधी ने यह बात अपने बिहार दौरे के पहले दिन बोधगया के कालचक्र मैदान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रखी। राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को भगाने की बात की जा जाती रही है। लेकिन वह पूछना चाहते हैं कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले एनएसजी के जवान कहां के थे। वे भी बिहार और उत्तर प्रदेश के थे। उस समय उन जवानों ने यह नहीं सोचा कि वे यूपी और बिहार के हैं। उस समय मामला ये नहीं था। जब ये बातें समाप्त हो गई तो अब उन्हें यूपी और बिहार नजर आ रहा है।
राहुल ने कहा कि बिहार की जनता में कोई कमी नहीं है, बस कुछ बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग इसे बदल सकता है। उन्होंने सभी युवाओं से नया बिहार बनाने के लिए आगे आने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications