'बीटी बैंगन के लिए कोई दबाव नहीं'

जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रूवल कमेटी में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त किए गए वैज्ञानिक पुष्प भार्गव ने एक संगोष्ठी में जयराम रमेश के लिए कहा था कि बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती के लिए मंजूरी देने हेतु उन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से भारी दबाव है। भार्गव सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलाजी (सीसीएमबी) के संस्थापक निदेशक हैं। साथ ही वह ज्ञान आयोग के सदस्य भी हैं।
भार्गव ने कहा "पर्यावरण मंत्री बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती की मंजूरी रोक सकते हैं। मैं जयराम को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं। यदि उनसे पूछा जाएगा तो वह इस बात से इंकार करेंगे। लेकिन उन पर पीएमओ से भारी दबाव है।" भार्गव ने यह बात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीटी बैंगन पर आयोजित संगोष्ठी में रखी। जब भार्गव की इस टिप्पणी पर रमेश से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "पीएमओ से किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications