तेलंगाना के लिए इस्तीफा ना देने वाले 'गद्दार'

बंद की वजह से सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) ने अपनी बस सेवाओं को रद्द कर रखा है। तेलंगाना क्षेत्र में दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। तेलंगाना मुद्दे पर पिछले दिनों दो छात्रों के आत्महत्या करने के बाद जेएसी की ओर से बंद का ऐलान किया गया। इस क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया है।
हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्रों ने एक जुलूस निकालने की योजना बनाई है। यहां एक छात्र के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच बुधवार को झड़प भी हुई थी। विश्वविद्यालय परिसर में एमसीए के छात्र के.वेणुगोपाल रेड्डी ने सोमवार को आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को महबूबनगर जिले में बीएससी के छात्र सुवर्णम ने भी तेलंगाना मुद्दे पर आत्मदाह कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications