नक्सलवाद पर राज्यों से वार्ता करेंगे चिदंबरम

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, झारखण्ड के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक, उड़ीसा के प्रतिनिधि और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख हिस्सा लेंगे। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार को होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण है। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान पर भी चर्चा होगी।"
अन्य राज्यों में दाखिल हो सकते हैं नक्सली
हाल के महीने में छत्तीसगढ़ से नक्सली पड़ोसी राज्यों में दाखिल होने लगे हैं और वहां अपना आधार बना रहे हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है क्योंकि झारखण्ड की नवनिर्वाचित सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई रोक दी है। इसे नक्सलियों को एकजुट होने और कार्रवाइयों की योजना बनाने का वक्त मिल गया है।
झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन कथित तौर पर नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई की गति को कम करने का फैसला कर चुके हैं। इसे लेकर नार्थ ब्लॉक में कुछ चिंता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications