बम की अफवाह के बाद डीपीएस गाजियाबाद खाली कराया गया
पुलिस ने बताया कि सुबह 7.00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन पर स्कूल में बम रखे जाने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद वहां पहुंचकर स्कूल खाली कराया गया और बम की खोज की गई। बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों के साथ स्कूल की पूरी इमारत में बम की तलाश की।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अखिल कुमार ने बताया कि सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक दो घंटे की तलाशी के बाद पुलिस को कोई बम नहीं मिला। पुलिस द्वारा बम न होने की घोषणा करने के बाद स्कूल फिर से पहले की तरह ही शुरू हो गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य रीता कपूर ने कहा, "सौभाग्य से कोहरा होने और स्कूल के समय में परिवर्तन होने की वजह से बहुत कम बच्चे उपस्थित थे। पुलिस ने पूरी तलाशी की। यद्यपि फोन पर मिली सूचना झूठी थी। हमने अभिभावकों से कहा है कि डरने की कोई बात नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications