उड़ीसा में नक्सलियों ने 2 मोबाइल टावर उड़ाये
भुवनेश्वर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा मेंमल्कानगिरी जिले के कुदूगुलागम्मा में गुरुवार को नक्सलियों ने दो मोबाइल टावरों को उड़ा दिया और शराब की एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार 30 से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने रात लगभग एक बजे दो मोबाइल टावर उड़ा दिए। नक्सलियों ने इस इलाके में शराब की एक दुकान और शराब बनाने वाली भट्ठी में तोड़फोड़ की। वे कुछ नक्सली साहित्य और पोस्टर पीछे छोड़ गए।
मल्कानगिरी के प्रभागीय पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा, "नक्सलियों ने रात एक बजे के आस-पास दो मोबाइल टावरों को उड़ा दिया और शराब की एक दुकान और एक भट्ठी को नष्ट कर दिया। मामले की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications